पॉलिसी पल्स № 43
← सभी विषय

गति (momentum) का स्कोर कैसे बनता है

कोई ब्लैक बॉक्स नहीं। पूरी पद्धति यहाँ है; साइट का हर आँकड़ा आप सबूतों की सूची से ख़ुद दोबारा निकाल सकते हैं।

1. स्रोत

हर महीने PRS Legislative Research, एक ग़ैर-दलीय भारतीय थिंक-टैंक, अपनी Monthly Policy Review प्रकाशित करता है जिसमें सरकार की हर अहम कार्रवाई — विधेयक, नियम, समिति रिपोर्ट, मसौदे, अदालती फ़ैसले — मंत्रालय के हिसाब से दर्ज होती है। यह CC BY 4.0 लाइसेंस के तहत है, इसलिए श्रेय देकर हम इसका पुनः उपयोग कर सकते हैं। हम हर समीक्षा को एक बार लाते हैं (उनकी क्रॉल-देरी का सम्मान करते हुए) और इतिहास सुरक्षित रखते हैं।

2. वर्गीकरण: क्षेत्र × प्रभाव × चरण

हर कार्रवाई तीन स्वतंत्र धुरियों पर वर्गीकृत होती है: क्षेत्र (सरकार का कौन-सा हिस्सा — डिजिटल और AI, काम, पैसा, शिक्षा, क़ानून, स्वास्थ्य, व्यवसाय, ऊर्जा) जिसे हम गति के लिए स्कोर करते हैं; प्रभाव (किस तक पहुँचती है — 💼 नौकरी · 💰 पैसा · 🎓 शिक्षा · 📱 डिजिटल · ⚖️ अधिकार · 🏭 व्यवसाय · 🩺 स्वास्थ्य), जो सिर्फ़ फ़िल्टर है; और चरण (मसौदा → समिति → संसद → क़ानून → नियम → अमल)। पुराने सात विषय पृष्ठ अपने क्षेत्र पर रीडायरेक्ट होते हैं।

3. टैगिंग

हर कार्रवाई को हर विषय की एक छोटी कीवर्ड सूची से मिलाया जाता है (शीर्षक में मिलान 3×, विवरण में 1×, मिलता-जुलता PRS मंत्रालय शीर्षक +1)। 4 या ज़्यादा अंक पाने वाली कार्रवाई उस विषय का सबूत बन जाती है। कीवर्ड सूचियाँ रिपो में सार्वजनिक हैं और उन पर बहस की जा सकती है।

3. कार्रवाई के प्रकार के हिसाब से भार

क़ानून पास होना किसी समिति की सिफ़ारिश से ज़्यादा मायने रखता है। हर कार्रवाई को एक भार मिलता है:

कार्रवाईभार
क़ानून पास×3.0
विधेयक पेश×2.0
नियम अधिसूचित×2.0
कैबिनेट मंज़ूरी×1.8
राय के लिए खुला×1.5
अदालत का फ़ैसला×1.5
समिति रिपोर्ट×1.2
योजना / कार्यक्रम×1.2
अपडेट×1.0

4. गति

हर विषय के लिए हम हर महीने के भार जोड़ते हैं, फिर पिछले 3 महीनों के औसत की तुलना उससे पहले के 6 महीनों से करते हैं। यही % बदलाव हर कार्ड पर दिखता है। लेबल: तेज़ हो रहा ≥ +50%, धीमा पड़ रहा ≤ −33%, शांत जब हाल की गतिविधि 1 भारित अंक/माह से कम हो, वरना स्थिर।

5. भरोसा

मुट्ठी भर दस्तावेज़ों पर बना प्रतिशत जितना सटीक दिखता है, उतना होता नहीं। इसलिए हर संकेत के साथ भरोसे का लेबल है:

जब तक दूसरा स्वतंत्र स्रोत नहीं जुड़ता, कोई भी विषय सबूतों की गिनती से ज़्यादा भरोसा नहीं पाता, और हर विषय पृष्ठ "एक ही स्रोत" की सीमा बताता है।

6. क्रम

कार्ड एक आंतरिक संयुक्त अंक (45% गति, 40% हाल की मात्रा, 15% विस्तार) से क्रमबद्ध होते हैं, जो JSON में sort_score के रूप में उपलब्ध है। हम इसे जान-बूझकर मुख्य संख्या के रूप में नहीं दिखाते: इससे लगेगा कि ज़्यादा गतिविधि वाला विषय ज़्यादा महत्वपूर्ण है, जिसका समर्थन डेटा नहीं करता।

7. "आप अब भी राय दे सकते हैं"

खुले परामर्श मुख्यतः PRS की लाइव Announcements तालिका से आते हैं, जिसमें सटीक समय-सीमाएँ और आधिकारिक नोटिस होते हैं। फिर हम नोटिस को ही पढ़कर (PDF या मंत्रालय का पेज) टिप्पणियाँ भेजने का ईमेल और संस्था निकालते हैं। दो महीने से पुराना मसौदा जिसकी कोई समय-सीमा न मिले, संभवतः बंद कहा जाता है।

7क. समय-सीमाएँ

जब PRS के सार में समय-सीमा लिखी हो ("comments invited by 4 September 2026"), हम उसे निकाल लेते हैं। बीत चुकी समय-सीमा वाले मसौदे "हाल में बंद" में चले जाते हैं; जहाँ PRS ने तारीख़ नहीं बताई, वहाँ "स्रोत देखें" का निशान दिखता है। मंत्रालय के पेज पर हमेशा जाँचें — समय-सीमाएँ बढ़ती रहती हैं।

शब्दावली

क़ानून पास
संसद ने इसे पास कर दिया (या राष्ट्रपति की मंज़ूरी मिल गई)। अब यह क़ानून है, हालाँकि लागू बाद में हो सकता है।
विधेयक पेश
संसद में एक विधेयक रखा गया। यह अभी बदल सकता है, समिति को जा सकता है, या रद्द हो सकता है।
नियम अधिसूचित
सरकार ने किसी मौजूदा क़ानून के तहत बाध्यकारी नियम, विनियम या अधिसूचना जारी की। इसके लिए वोट की ज़रूरत नहीं।
कैबिनेट मंज़ूरी
केंद्रीय कैबिनेट ने एक प्रस्ताव मंज़ूर किया — आम तौर पर विधेयक पेश होने या योजना शुरू होने से पहले का क़दम।
राय के लिए खुला
एक मसौदा जनता की राय के लिए प्रकाशित हुआ। समय-सीमा से पहले कोई भी जवाब दे सकता है।
समिति रिपोर्ट
सभी दलों के सांसदों की संसदीय समिति ने किसी मुद्दे की जाँच कर सिफ़ारिशें दीं। बाध्यकारी नहीं।
योजना / कार्यक्रम
कोई सरकारी कार्यक्रम शुरू, मंज़ूर या विस्तारित हुआ।
अदालत का फ़ैसला
अदालत का ऐसा फ़ैसला या रोक जो क़ानून के अमल को बदल देता है।
अपडेट
कोई बयान, रिपोर्ट या घटनाक्रम जो ऊपर की श्रेणियों में नहीं आता।

राज्य

PRS राज्य विधानसभाओं में पेश हर विधेयक की सूची (bills/states) और चुने हुए विधेयकों पर सरल भाषा में State Legislative Briefs भी प्रकाशित करता है। हम इस और पिछले साल के विधेयक लेते हैं, उन्हें उन्हीं कीवर्ड नियमों से विषयों में टैग करते हैं, और हर विषय के बग़ल में दिखाते हैं — "केंद्र शांत, राज्य सक्रिय" अक्सर असली कहानी होती है। PRS राज्य विधेयक का साल दर्ज करता है, महीना नहीं, इसलिए यह परत साल के हिसाब से गिनी जाती है और मासिक गति गणना में कभी नहीं मिलाई जाती।

सार्वजनिक चर्चा

PRS दर्ज करता है कि सरकार ने क्या किया; सार्वजनिक चर्चा स्कोर के बग़ल में रहती है, उसके अंदर नहीं। साप्ताहिक स्रोत चुने न्यूज़रूम और सरकारी फ़ीड, Google News, GDELT, Bluesky और Mastodon हैं। अनुरोधों में अंतराल और छह घंटे का कैश है। X और Reddit को नागरिक चौपाल स्वीकृत API कुंजियों से अलग एकत्र करती है, बिना मूल उत्तरों का कैश बनाए। सोशल पोस्ट में समाचार लिंक जुड़ी राय को सत्यापित नहीं करता और अलग न्यूज़रूम नहीं गिना जाता। कवरेज लेबल हर दावे की सच्चाई का प्रमाण नहीं हैं।

विश्वसनीयता तीन चरणों में लागू होती है। हर पोस्ट पर: जवाब, हटाई गई/NSFW पोस्ट, बहुत छोटा पाठ, हैशटैग की दीवार, पूरा कैपिटल में चिल्लाना, प्रचार-शब्दावली, लिंक-डंप, कम वोट वाली फ़ोरम पोस्ट और बिना भारतीय संदर्भ की पोस्ट हटा दी जाती हैं। समूहन: एक ही कहानी की पोस्ट और लेख समूहित होते हैं — पहले साझा लिंक से, फिर समूह के सबसे विश्वसनीय दस्तावेज़ से विशिष्ट शब्दों के मेल से। हर चर्चा पर: अकेली पोस्ट कभी नहीं दिखाई जाती। सरकारी स्रोत या दो अलग न्यूज़रूम होने पर पुष्ट, ठीक एक होने पर एक न्यूज़रूम, और बिना न्यूज़रूम केवल तीन या अधिक अलग खातों (दो प्लेटफ़ॉर्म पर या असली एंगेजमेंट के साथ) पर समुदाय। कई खातों से लगभग एक जैसा पाठ एक में मिला कर "समन्वित" चिह्नित होता है। बाक़ी सब संग्रहीत पर छिपा रहता है, और पेज बताता है कि कितने थ्रेड मानदंड पर नहीं उतरे।

हर दिखाई गई चर्चा को विषय की हाल की PRS कार्रवाइयों से मिलाया जाता है, ताकि दिखे कि वह औपचारिक कार्रवाई से जुड़ी है या रिकॉर्ड से आगे चल रही है। यह जान-बूझकर साइट की सबसे शोरगुल वाली परत है और इसे वैसा ही लेबल दिया गया है — यह ध्यान का लेंस है, सरकारी कार्रवाई का सबूत नहीं।

हिन्दी संस्करण के बारे में

इंटरफ़ेस, विषय, शब्दावली और चेतावनियाँ हाथ से अनुवादित हैं। कार्रवाइयों के शीर्षक और सार का अनुवाद AI मॉडल से होता है और उसे जाँचा नहीं गया है; जहाँ अनुवाद उपलब्ध नहीं है, वहाँ अंग्रेज़ी पाठ "अंग्रेज़ी में" चिह्न के साथ दिखता है। मूल दस्तावेज़ (लिंक किया हुआ) हमेशा प्रामाणिक है।

नागरिक चौपाल: स्कोरिंग कैसे होती है

ये एकत्र नमूने के विचार हैं, सभी भारतीयों की राय नहीं। खातों की नागरिकता सत्यापित नहीं है। लाइक और वोट विश्वसनीयता नहीं हैं; चर्चा से नीति का स्कोर या भरोसा नहीं बदलता।

स्वीकृत API से दैनिक खोज: प्रति क्षेत्र और प्लेटफ़ॉर्म अधिकतम 25 हाल के परिणाम, बिना अतिरिक्त पृष्ठों के; 16 खोजें और एक Reddit टोकन अनुरोध। X में India/Indian संदर्भ और हाल का खोज-अंतराल (आमतौर पर सात दिन) है; Reddit में चुने भारतीय समुदायों में एक महीने की खोज है। अंग्रेज़ी खोज-वाक्य अधूरी नीति/मुद्दा सूची हैं। X जवाब/रीपोस्ट, हटाई गई या NSFW Reddit पोस्ट, प्रचार, हैशटैग की दीवार और कम-संकेत Reddit पोस्ट बाहर हैं। समान पाठ हटता है; प्रति खाता, नीति और दिन अधिकतम एक नया पोस्ट। बदले शब्दों वाली समन्वित पोस्ट और कई प्लेटफ़ॉर्म के समान खाते बच सकते हैं। SQLite में परिणाम और विराम दर्ज हैं; अंतराल अनुमान से नहीं भरे जाते।

दैनिक संख्या संग्रह की तारीख पर पहली बार मिले, दोहराव हटाए गए पोस्ट की है; कुल उल्लेखों या पोस्ट करने की तारीख की नहीं। डैश संग्रह में अंतराल है; शून्य सफल खोज में कोई नया योग्य पोस्ट न मिलने को दर्शाता है। इतिहास संग्रह शुरू होने से बनता है।

सावधान अंग्रेज़ी पाठ-नियम, भावना का स्कोर नहीं: स्पष्ट समर्थन/विरोध, प्रश्न और चर्चा के विषय। हर दिखाए संकेत के लिए कम-से-कम तीन अलग प्लेटफ़ॉर्म खाते ज़रूरी हैं। लेबल साथ आ सकते हैं; व्यंग्य, मिश्रित राय और अनुवाद सीमाएँ हैं। बिना लेबल के पोस्ट भी गिने जाते हैं। समाचार लिंक उससे जुड़ी राय को सत्यापित नहीं करता।

यह संग्राहक पूरा सामाजिक पाठ, उपयोगकर्ता नाम या प्रोफ़ाइल नहीं रखता। स्रोत लिंक और नीति-विशिष्ट खाता हैश जाँच व दोहराव हटाने के लिए हैं। लाइव रिकॉर्ड 90 दिन बाद हटते हैं; प्रकाशित स्नैपशॉट और रिपॉज़िटरी इतिहास रह सकते हैं। वर्तमान पोस्ट के लिए स्रोत लिंक देखें; लिंक हट सकते हैं। यह तथ्य-सत्यापन या प्रोफ़ाइल बनाना नहीं है।

ज्ञात सीमाएँ